HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Pronunciation

देख पाना MEANING IN ENGLISH

DETECT ( TransitiveVerb )
English Usage : She detected high levels of lead in her drinking water.
We detected traces of the poison in her food

Definition of देख पाना

  • स्त्री० [स०√दृश्+क्तिन्] १. आँखों से देखकर ज्ञानप्राप्त करने या जानने-समझने का भाव, वृत्ति या शक्ति। अवलोकन। नजर। निगाह। २. देखने के लिए खुली हुई अथवा देखने में प्रवृत्त आँखें। जैसे—जहाँ तक दृष्टि जाती थी, वहाँ तक जल ही जल दिखाई देता था। क्रि० प्र०—डालना।—देना।—फेंकना।—रखना। मुहा०—दृष्टि चलाना=किसी ओर ताकना या देखना। (किसी से) दृष्टि चुराना या बचाना=लज्जा, संकोच आदि के कारण जान-बूझकर किसी के सामने न आना या न होना। जान-बूझकर अलग, दूर या पीछे रहना। (किसी से) दृष्टि जुड़ना=देखा-देखी होना। साक्षात्कार होना। (किसी से) दृष्टि जुड़ना=आँखें मिलाते हुए देखा-देखी या सामना करना। दिखाई देना। साक्षात्कार करना। (किसी की) दृष्टि बाँधना=ऐसा जादू करना कि लोगों को और का और दिखाई दे। (किसी को) दृष्टि भर देखना=जितनी देर इच्छा हो, उतनी देर खूब देखना। जी भरकर ताकना। दृष्टि मारना=आँख या पलकें हिलाकर इशारा या संकेत करना। (किसी ओर) दृष्टि लगाना=ध्यानपूर्वक या स्थिर दृष्टि से देखना। ३. मन में कोई विशष उद्देश्य या विचार रखकर किसी की ओर देखने की क्रिया या भाव। जैसे—अच्छी या बुरी दृष्टि, आशा, कृपा या प्रेम की दृष्टि; अनुसंधान, निरीक्षण या रक्षा की दृष्टि। क्रि० प्र०—रखना। मुहा०—(किसी की) दृष्टि पर चढ़ना=(क) देखने में बहुत अच्छा लगने के कारण ध्यान में सदा बना रहना। भाना। जैसे—(क) यह किताब हमारी दृष्टि पर चढ़ी हुई है। (ख) दोष आदि के कारण आँखों में खटकना। निगाह पर चढ़ना। जैसे—जब पुलिस की दृष्टि पर चढ़ा है, तब उसका बचना कठिन है। (किसी पर) दृष्टि रखना=किसी को इस प्रकार देखते रहना कि वह इधर-उधर न हो जाय। निगरानी रखना। (किसी की) दृष्टि लगना=ईर्ष्या, द्वेष आदि की दृष्टि का बुरा प्रभाव पड़ना। नजर लगना। ४. अनुग्रह या कृपा के भाव के युक्त होकर देखने की क्रिया, भाव या व्रत्ति। मेहरबानी की नजर। उदा०—कब सो दृष्टि करि बरसइ तन तरुवर होई जाम।—जायसी। मुहा०—(किसी से) दृष्टि फिरना=पहले की-सी कृपा-दृष्टि न रहना। प्रीति या स्नेह न रहना। अप्रसन्न या खिन्न होना। (किसी से) दृष्टि फेरना=(किसी पर) पहले की-सी कृपा-दृष्टि न रखना। अप्रसन्न, खिन्न या विरक्त होना। ५. अनुराग या प्रेम के भाव से युक्त होकर देखने की क्रिया, भाव या वृत्ति। मुहा०—(किसी से) दृष्टि जुड़ना=अनुराग या प्रेम का संबंध स्थापित होना। (किसी से) दृष्टि फिरना=पहले का-सा अनुराग या प्रेम न रह जाना। (किसी से) दृष्टि लगना=(किसी से) दृष्टि जुड़ना। अनुराग या प्रेम का संबंध स्थापित होना। ६. मन में कोई बात सोचने-समझने अथवा उस पर ध्यान देने या विचार करने की विशिष्ट वृत्ति या शक्ति। जैसे—अभी इस ग्रन्थ (या विषय) पर अनेक दृष्टियों से विचार होना चाहिए। ७. कोई चीज देखकर उसकी उपादेयता, गहराई, गुण-दोष, योग्यता, हेतु आदि जानने या समझने की शक्ति। किसी विषय में होनोवाली पैठ। जैसे—(क) साहित्य रचना का ठीक सौन्दर्य समीक्षक की पैनी दृष्टि ही देखती है। (ख) कला-कृतियों के संबंध में उनकी दृष्टि बहुत पैनी है। ८. फलित ज्योतिष में, ग्रहों की कुछ विशिष्ट प्रकार की वह स्थिति जिसके फल-स्वरूप एक राशि अथवा जन्म-कुंड़ली के एक घर में स्थित किसी ग्रह पर कुछ विशेष प्रकार का प्रभाव होना माना जाता है।

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: देख पाना ( Dekh pana )


Meaning of देख पाना (Dekh pana) in English, What is the meaning of Dekh pana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of देख पाना . Dekh pana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. देख पाना (Dekh pana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word देख पाना: English meaning of देख पाना , देख पाना meaning in english, spoken pronunciation of देख पाना, define देख पाना, examples for देख पाना

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements